Monday, July 11, 2016

जानें, प्रेग्नेंसी में आम का सेवन फायदेमंद है या नहीं


इन दिनों फलों के राजा आम का सीजन है। मौसमी फल होने के चलते हर कोई इसका लुत्फ उठा रहा है। अगर हम गर्भवती महिलाओं की बात करें तो वह अपने स्वास्थ्य और शिशु के बेहतर पोषण के​ लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं ज्यादा से ज्यादा फलों और हेल्थी व्यंजनों का चयन करती हैं। ऐसे में अगर हम आम की बात करें कि आम खाना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है या नहीं, तो यह बिल्कुल फायदेमंद होगा। आम खाना गर्भवती महिला और शिशु दोनों के लिए ही बहुत अच्छा होगा। दरअसल, आम में फोलिक एसिड पाया जाता है। जो शिशु के विकास के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है।


सबसे बड़ी बात यह है कि गर्भावस्था के दौरान बहुत कम महिलाओं का मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में आजकल के मौसम में जिन महिलाओं का मीठा खाने का मन करता है उनके लिए आम एक बेहतर विकल्प है। साथ ही आम को पचाना भी बहुत आसान होता है और मोटापा भी नहीं होता। आइए जानते हैं गर्भावस्था में आम खाना किन मायनों में अधिक फायदेमंद है—


- आम में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, पोटेशियम, फायबर और फालिड एसिड पाया जाता है। ये सभी तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। इससे महिलाओं का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है।
- आम हमारे पाचन तंत्र को काफी ऊर्जा देता है। साथ ही आम कब्ज की ​बीमारी से भी निजात दिलाता है।
आम में पाया जाने वाला विटामिन ए भ्रूण का भरपूर विकास करने में मदद करता है।
- गर्भवती होने के दौरान हर महिला को काफी मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। और आम में खासा आयरन होता है।
- विटामिन ए महिलाओं की आंखों और त्वचा के लिए बेहतर होता है।

विशेष
- जब भी बाजार में आम खरीदने जाएं तो ध्यान रखें कि आम प्राकृतिक रूप से पके हुए हो। रसायनों द्वारा पके हुए आमों को पूरी तरह नजरअंदाज करें।
- अगर आप डायबीटिज के मरीज हैं तो आम को ना खाएं। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती है।

0 comments:

Post a Comment