क्या आप भी गर्मियों में डल स्किन से परेशान हैं?

मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन हर लड़की चाहती है कि वह हमेशा चमकती-दमकती और फ्रैश दिखें। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे बरकरार रखना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है।लेकिन आज हम आपको बताएंगे हैं कि आप कैसे खुद को हमेशा खिलाखिला रख सकती हैं।

अबॉर्शन कराना मतलब डिप्रेशन को न्यौता देना

अबॉर्शन के बाद डिप्रेशन होना शायद यह बात आपको थोड़ा अजीब जरूर लगे। लेकिन सच यह है कि अबॉर्शन और डिप्रेशन का बहुत गहरा संबंध है। अॅर्बाशन कराने के बाद अधिकतर महिलाएं डिप्रेशन और...

अस्थमा के मरीज हैं तो बारिश से रहे सावधान, जानिए क्यों?

मानसून आने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। लेकिन इस मानसून की शुरुआती बारिश में भीगना अस्थमा के मरीजों के लिए अभिश्राप साबित हो सकता है। ऐसे मौसम में अस्थमा के मरीज इन उपायों को अपनाकर स्वस्थ रह सकते हैं।

देश का भविष्य खराब कर रहा है फास्ट फूड

आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड को लोगों की पहली पसंद कहें या मजबूरी, दोनों ही स्थितियों में यह जानलेवा है। आप यह जानकर हैरान होंगे कि फास्ट फूड हमारे देश का 'भविष्य' खराब कर रहा है।

बालों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने और रफ होने जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर हकीकत देखी जाए तो अपनी इस समस्या के लिए कहीं ना कहीं हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं।

Showing posts with label #हेल्थ टिप्स. Show all posts
Showing posts with label #हेल्थ टिप्स. Show all posts

Wednesday, July 27, 2016

स्वस्थ शरीर और चमकती हुई त्वचा देता है प्रोटीओमेग


त्वचा की देखभाल हर उम्र में जरूरी होती है। अक्सर महिलाएं चाहती हैं कि वह हेल्दी स्किन के साथ ही स्वस्थ भी रहें। ताकि उनके चेहरे पर आने वाला निखार प्राकृतिक दिखें। लेकिन व्यस्त लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते यह मुमकिन हो पाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है।


प्रोटीओमेगा
अगर खाने में प्रोटीन को शामिल किया जाए तो आप स्वस्थ रहने के साथ ही चमकती हुई त्वचा भी हासिल कर सकते हैं। प्रोटीन की सही मात्रा का सेवन करने के लिए आप बाजारों में मिलने वाले कैमिकल युक्त पदार्थों का सेवन करने के बजाय प्राकृतिक पोषक तत्वों से बना Dr.G wellness का प्रोटीओमेगा सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं। इस सप्लीमेंट में प्रोटीन, ओमेगा और कई ऐसे पोषक तत्व मिले हुए हैं जो आपकी स्किन को भीतर से सही करेंगे। जिससे आपको अपने चेहरे पर कुछ ही समय में गुलाब की पत्तियों की तरह निखार दिखने लगेगा।

Saturday, July 16, 2016

इन 5 टिप्स को अपनाकर सामान्य जुकाम-बुखार को कहें 'Bye'


इन दिनों चल रहे बारिश और मानसून के मौसम में सामान्य बुखार और जुकाम होना आम बात है। क्योंकि ऐसे मौसम में व्यक्ति का शरीर अन्य मौसमों की तुलना में थोड़ा नाजुक और कमजोर हो जाता है। जिससे हम जल्दी बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। ऐसे मौसम में जुकाम, बुखार, बार बार छींकें आना, खांसी होना, ठंड लगना, सिर दर्द होना और शरीर में भारीपन आना जैसे रोग बहुत जल्दी हो जाते हैं। 

हालांकि अगर हम एक हेल्थी डाइट और हल्के व्यायाम के माध्यम से इन सामान्य रोगों से बच सकते हैं। हम आपको ऐसे 5 घरेलू टिप्स बता रहे हैं जिनका सेवन करने से आप सामान्य सर्दी-बुखार से बहुत जल्दी आराम पा सकते हैं।

1) चिकन सूप- सर्दी जुकाम के समय में चिकन सूप को प्राकृतिक दवा माना जाता है। ठंड की वजह से बुखार या फिर जुकाम होने पर चिकन सूप पीने से तुरंत आराम मिलता है। यदि आप वेजिटेरियन हैं तो आप टमाटर या गाजर का सूप भी पी सकते हैं।

2) गर्म और मसाले वाला खाना- मिर्च वाला गर्मागर्म कोई भी खाना खाने से जुकाम-बुखार चुटकी भर में गायब हो जाता है। ऐसे में आपको जो भी डिश सबसे ज्यादा पसंद हो उसमें आप थोड़ा एक्सट्रा मसाला डाल के खा सकते हैं।

3) ग्रीन टी- ग्रीन टी सर्दी-जुकाम के मौसम में बहुत कामयब मानी जाती है। इसमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ग्रीन टी के​ नियमित सेवन करने से सामान्य जुकाम-बुखार, फ्लू के साथ ही इन्फेक्शन से भी बचा जा सकता है।

4) शहद- शहद को सर्दियों के मौसम में अमृत माना जाता है। यह सामान्य सर्दी-बुखार से पीड़ित लोगों के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही इसका सेवन स्वस्थ लोगों को भी करना चाहिए। जल्दी फायदे के लिए गुनगुने दूध में शहद को मिला कर लें।

5) लहसुन- सर्दी-बुखार को जल्द दूर भगाने के लिए लहसुन ऐसा घरेलू उपाय है जो लगभग सभी के घरों में उपलब्ध होता है। बुखार होने पर लहसुन का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में एंजाइम को बढ़ाता है।  

सावधान! युवाओं समेत 99% लोग हैं इस ​बीमारी के शिकार

नकारात्मकता मानव प्रकृति के लिए एक ऐसा अभिश्राप है जिसका दामन अगर वो एक बार थाम लें तो ना चाहते हुए भी कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है। यह भी सच है कि जब भी कोई व्यक्ति कुछ नकारात्मक सोचता है तो उसकी चेतना शक्ति को यह आभास होता है कि यह गलत है। बावजूद इसके नकारात्मक विचार मानव प्राणी पर हावी होते हैं। ऐसे व्यक्ति हर अच्छे काम में कुछ ना कुछ कमियां निकालने की कोशिश करते हैं। जिसके चलते एक ऐसी स्टेज आती है जब वह व्यक्ति कई तरह के रोगों से घिर जाता है।

क्यों आते हैं नकारात्मक विचार ?
आज के समय में इतनी प्रतिस्पर्धा हो गई है कि हर व्यक्ति खुद को श्रेष्ठ साबित करना चाहता है। खासतौर से युवा वर्ग। लेकिन जब तमाम जद्दोजहद के बावजूद ऐसा नहीं हो पाता तो वह सामने वाले से ईर्ष्या करने लगता है और यही से उसके जहन में नकारात्मक विचारों का उदय होता है।

जब नकारात्मक विचारों से व्यक्ति का मानसिक घड़ा भर जाता है तो वह कई तरह की बुरी चीजों से घिर जाता है। जैसे  दूसरों की बुराई करना, किसी के अच्छे काम को भी बुरा बताना, किसी को आगे बढ़ता हुआ देख घबराहट होना और सबके बारे में नकारात्मक बातें करने लगता है। जब यह सीमा भी पार हो जाती है तो व्यक्ति जानलेवा डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। मनोविज्ञान के मुताबिक आज के समय में 90 प्रतिशत युवा नकारात्मक सोच के शिकार हैं।

कैसे बचें इनसे ?
अगर देखा जाए तो मानव इस प्रकृति का सबसे शक्तिशाली जीव है और सबसे कमजोर भी। शक्तिशाली इसलिए है क्योंकि अगर मानव कुछ ठान ले तो वह उसे मुमकिन कर सकता है। क्योंकि उसके पास चेतना शक्ति है। और कमजोर इसलिए है क्योंकि अगर एक बार उसने अपने लिए कुछ गलत मान्यताएं बना ली या एक संकुचित घेरे में खुद को ढाल लिया तो वह खुद का ही शत्रु बन जाता है। इसलिए नकारात्मकता का अंत सकारात्मकता है। आइए आपको बताते हैं कि नकारात्मक सोच से किस तरह बचा जा सकता है।

- हमेशा सकारात्मक सोचें।
- सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है।
- बुरा और नेगेटिव सोचने वाले लोगों से हमेशा दूर रहें।
- जब भी कोई आपके बारे में गंदी सोच रखता है तो उसे नजरअंदाज करें और अपना बेस्ट दें।
- झूठे आडम्बरों और ढोंग पर विश्वास ना करें।
- अपने अतीत को कभी वर्तमान पर हावी ना होने दें।
- यह सोचिए कि इस संसार में इंसान के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
- अगर कोई आपके बारे में पीठ पीछे बुराई करता है तो उससे घबराइए मत। बल्कि उसे नजरअंदाज करें।

Friday, July 15, 2016

शराब पीने के ये चमत्कारिक फायदे हैरान कर देंगे आपको!


आज तक आपने पढ़ा और सुना होगा कि शराब पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शराब पीने से ना सिर्फ हमें शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी क्षति होती है। लेकिन शायद आप ये पढ़कर हैरान होंगे कि शराब पीना कई हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भीी होता है। जी हां, यह बात पढ़ने में थोड़ी अटपटी जरूर लग रही है, लेकिन यह हम नहीं बल्कि एक रिसर्च का कहना है। शराब पीने के फायदों पर हाल ही में हुई एक रिसर्च में कहा गया है कि रोज शराब पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

अब यहां ध्यान देने वाली बात यह कि शराब की कितनी मात्रा हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है? इसके जवाब में हम आपको बताना चाहेंगे कि हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में हुई रिसर्च में कहा गया है कि स्वस्थ शरीर के लिए शराब की मात्रा हमारे लिंग, उम्र, मौसम और शारीरिक ढांचे के साथ साथ इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम शराब खाली पेट ले रहे हैं या फिर कुछ खाकर ले रहे हैं। हालांकि फिर भी रिसर्च में साफ तौर पर कहा गया है कि महिलाओं के रोजाना 1 और पुरुषों के लिए 2 पैग पीना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं शराब पीने से हमे क्या लाभ होता है।


डिप्रेशन से छुटकारा
स्पेन के कई विश्वविद्यालयों में हुई रिसर्च में कहा गया है कि रोजाना शराब पीने से डिप्रेशन होने के खतरे को काफी कम करता है। इतना ही नहीं रिसर्च में यह भी कहा गया है कि सर्वे के दौरान देखा गया है कि जो महिला और पुरुष एक सप्ताह में 2 से 7 ग्लास शराब पीते हैं वह डिप्रेशन होने से खतरे से बिल्कुल बाहर है।

कोलोन कैंसर
अक्सर हम सुनते है कि ज्यादा शराब पीने और धूम्रपान करने से कोलोन (बड़ी आंत) कैंसर होता है। जबकि अमेरिका की लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में कहा गया है कि रेड वाइन पीने से कोलोन कैंसर होने की 50 प्रतिशत संभावना कम हो जाती है।

हार्ट अटैक से बचाव
अमेरिका के हॉवार्ड पब्लिक स्कूल द्वारा 'एन्नल्स आॅफ इंटरनल मेडिसिन' में छपे आॅर्टिकल में कहा गया है कि कभी कभार शराब पीने वालों को कभी शराब ना पीने वालों की तुलना में हार्ट अटैक आने के 30 प्रतिशत चांस कम होते हैं।

अच्छी नींद आना
रेड वाइन में पाया जाने वाला मेलाटोनिन सुकून की नींद लेने में मदद करता है। रात को सोने से पहले 1 पैग रेड वाइन लेने से अच्छी नींद आती है। यह महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद होती है।


वजन कम होना
नियमित रूप से शराब पीने से शरीर का अतिरिक्त वजन घटता है। दरअसल वाइन हमारे शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को नष्ट करती है। जिससे हम स्लिम और फिट फिगर पा सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर का खात्मा
लॉस एंजिलिस(अमेरिका) के विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना रेड वाइन (शराब) पीने से महिलाओं में होने वाले जानलेवा रोग ब्रेस्ट कैंसर का खात्मा होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेड वाइन से एस्ट्रोजन के स्तर को कम करता है। जिससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही रेड वाइन स्किन कैंसर से भी बचाती है।


चेहरे पर निखार आना
रोजाना सीमित मात्रा में रेड वाइन से चेहरे पर निखार आता है। रेड वाइन की कुछ बूंदों से चेहरे पर मालिश करने से चेहरा गुलाब की तरह दमक उठता है। इसके साथ ही जिन महिलाओं को बाल झड़ने की शिकायत होती है उनके लिए रेड वाइन का सेवन काफी फायदेमंद है। क्योंकि इससे ना सिर्फ बाल झड़ने कम होते हैं बल्कि बालों मे चमक भी आती है।

बढ़ती है याद्दाशत
शराब पीने से दिमाग तो तेज होता ही है साथ ही इससे याद्दाशत बढ़ती है। रेड वाइन में पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल तत्व दिमाग को अधिक विकसित करने में मदद करता है। साथ ही डेमेंटिया जैसी बीमारी से भी बचाता है।

Sunday, July 10, 2016

इन आसान टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं खाने का स्वाद


हर महिला चाहती है कि वह हर रोज खाने में कुछ नया स्वाद लाएं। लेकिन साधन और समय की कमी के चलते इसे मुमकिन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासतौर से मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए। क्योंकि उनके पास दिनभर कामों का अंबार लगा रहता है। ऐसे में हर वक्त के खाने को स्वादिष्ट बनाना चुनौतीपूर्ण साबित हो जाता है। ​अगर आप भी स्वादिष्ट खाना बनाने को लेकर परिवार वालों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पा रही हैं तो अब घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपकी इस परेशानी से चुटकी भर में निजात दिलाने वाले हैं।

वैसे तो हर व्यंजन को बनाने की विधि अलग होती है। बावजूद इसके हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बनाने जा रहे हैं, जिनसे आप उतने ही समय और मेहनत में स्वादिष्ट और लजीज खाना बना सकेंगी।


1.) आप चाहे कोई भी सब्जी बनाने जा रही हो, सबसे पहले उसे हल्का ब्राउन होने तक आॅयल में फ्राई कर लो और फिर उसे अपने तरीके से ही बनाओ। देखना स्वाद में कितना अंतर होगा।
2.) सब्जी में 1 चम्मच जीरा, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें। फिर देखना परिवार के सदस्य अंगुलियां चाटते रह जाएंगे।
3.) अगर आप चाशनी बनाने जा रही हैं तो बर्तन के चारों ओर थोड़ा आॅयल लगा लें। इससे चाश्नी बर्तन में चिपकेगी नहीं।
4.) अगर आपको लग रहा है कि नींबू का आचार खराब होने वाला है तो घबराइए मत। आचार में थोड़ी सी चीनी डालकर उसे धूप में सुखा दें। आचार खराब होने के बजाय उसका टेस्ट स्वादिष्ट और खट्टा मीठा हो जाएगा।
5.) सब्जी या दाल बनने के बाद उसके उपर थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। इससे सब्जी का स्वाद एकदम बदल जाएगा।


6.) अगर आपके घर में छोटे बच्चें हैं और वो आपके खाने में अक्सर कमी निकालते रहते हैं तो इसका भी समाधान है। बच्चों को मीठा बहुत पसंद होता है। जब भी उन्हें खाना परोसे तो एक कटोरी में भी उन्हें मीठा व्यंजन बनाकर भी दें। बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे और आपको पसंद भी करेंगे।
7.) इमली को खराब होने से बचाने के​ लिए उसमें थोड़ा सा नमक या फिर नमक का पानी मिला कर धूप में सुखा लो। इमली कभी खराब नहीं होगी।
8.) आजकल के मौसम में चटनी, रायता और आम का पन्ना जैसे व्यंजनों को एक बार बनाकर फ्रिज में रखें। यह हफ्ते भर तक चलते हैं। खाते वक्त इन्हें परोसें। घर के बड़े ज्यादा व्यंजन देखकर खुश होते हैं।

Friday, July 8, 2016

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यें 5 गलतियां?


तमाम तरह की सावधानियां बरते के बावजूद आजकल ना सिर्फ लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी बालों के झड़ने और रफ होने की शिकायत होती है। लेकिन अगर हकीकत देखी जाए तो अपनी इस समस्या के लिए कहीं ना कहीं हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हम इन गलतियों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि दैनिक दिनचर्या में अनजाने में आप ऐसी कौन सी गलतियां करते हैं, जिससे आपके बालों का पर्याय शब्द झाड़ू बन जाता है।

रोज शैम्पू करना
हम सोचते हैं कि अगर हम रोज शैम्पू करेंगे तो हमारे बाल साफ और फ्रैश रहेंगे। जबकि यह सिर्फ एक मिथ्क है। रोज शैम्पू करने से ना सिर्फ हमारे बाल झड़ते हैं बल्कि रफ भी होते है। ​क्योंकि शैम्पू में काफी कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारे बालों को ड्राय बनाता है।


ज्यादा ड्रायर लगाना
रोजाना ड्रायर लगाने से हमारे बाल काफी झड़ते हैं। क्योंकि जब हम अपने बालों को जरूरत से ज्यादा हीट देते हैं तो बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, और वो झड़ने लगते हैं।

कंडीश्नर का इस्तेमाल
जब हम लोग सिर धोते हैं तो शैम्पू करते वक्त तो हम बहुत एक्साइटिड होते हैं और बालों को अच्छी तरह से धोते हैं। लेकिन जब हम कंडीश्नर करते हैं तो थोड़ा लापरवाही आ जाती है। जिससे हम सिर सही से नहीं धो पाते। जिससे कंडीश्नर बालों में रह जाता है और बालों का दो मुंहे होना और हेयर फॉल का खतरा बढ़ जाता है।


गीले बालों को बांधना
अगर आप भी जल्दीबाली में गीले बालों को बांधने की गलती करते हैं तो अब इसे छोड़ दीजिए। इससे बाल काफी झड़ते हैं। क्योंकि जब बाल गीले होते हैं तो उनकी जड़ों में नमी होती है। जिसके चलते बाल रफ होने और बालों में डैंड्रफ होने के चांस भी काफी बढ़ जाते हैं।

आॅयल लगाकर सोना
हम सोचते हैं कि अगर हम रातभर अपने बालों में आॅयल लगाकर सोएंगे तो हमारे बाल अधित मजबूत और घने होंगे। जबकि यह बिल्कुल गलत है। बालों में रातभर आॅयल लगाकर सोने से बालों के झड़ने और डस्ट लगने का खतरा रहता है। इसलिए ​सिर धोने के सिर्फ 1 या 2 घंटे पहले ही आॅयल लगाना चाहिए।

लौंग के इन फायदों को पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप!


आज के दौर में अगर कोई बिमारियों के प्रकार पर विचार करने बैठे तो शायद वह खुद ही तनाव में आ जाएगा। क्योंकि आजकल बीमारी शुरू किसी और एंगल से होती है और खत्म किसी और एंगल पर होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि बिमारियों की शुरुआत बड़ी धीमी होती है। जिसके चलते अक्सर हम डॉक्टर को दिखाना जरूरी नहीं समझते। जिसका खामियाजा हमें अंत में भुगतना पड़ता है। लेकिन अगर हम बीमारी और डॉक्टर के बीच इस लंबे अंतराल का कोई बीच का रास्ता ढूंढे तो निश्चित तौर पर हमारे सामने औषधि की ही छवि होगी। लेकिन इस एडवांस भरे दौर में ​हम लोग औषधि को मामूली समझकर या तो एलोपेथी के पीछे दौड़ते हैं और या फिर बीमारी से जूझते रहते हैं।

आज हम आपको लौंग के फायदे बताएंगे। लगभग सभी लोगों ने अपनी दादी-नानी या फिर घर के किसी बड़ें-बूढ़ों से कभी ना कभी लौंग के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन उन पर अमल बहुत कम लोग कर पाते हैं। लौंग एक ऐसी औषधि है जिसका सेवन करने से ना सिर्फ कई तरह की बिमारियों से तुरंत आराम मिलता है बल्कि इससे बिमारियों का जड़ से खात्मा भी हो जाता है।तो आइए लौंग के फायदों के बारे में—


दांतों के लिए लौंग
आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को दातों में दर्द की समस्या रहती है। ऐसे में अगर लौंग को दर्द वाली जगह पर रखा जाए तो इससे चुटकी भर में आराम मिलना शुरू हो जाता है। साबुत लौंग के अलावा दांतों के दर्द के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल भी काफी प्रभावशाली होता है। लौंग सभी बैक्टीरियां का चुटकी भर में खात्मा कर देता है।

पाचन के लिए
जिन लोगों को अक्सर पाचन करने में दिक्कत आती है उन लोगों के लिए लौंग काफी फायदेमंद होती है। पाचन, गैस, बम्पिंग या कांस्टीपेशन की समस्या से पीड़ित लोग सुबह खाली पेट अ​गर 1 ग्लास पानी में कुछ बूंदे लौंग के तेल की डालकर पीएं तो उन्हें काफी आराम होगा। साथ ही सुबह खाली पेट साबुत लौंग को मुंह में रखकर भी काफी आराम मिलता है। इसके अलावा जो लोग सुबह चाय पीने के आदि है वह चाय में 1 से 2 लौंग डालकर भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में लौंग
जिन लोगों को सर्दी बहुत जल्दी लगती है उन्हें हमेशा अपने साथ 1 या 2 लौंग रखनी चाहिए। सर्दी-जुकाम की समस्या के वक्त मुंह में साबुत लौंग रखने से जुकाम के साथ ही गले में होने वाले दर्द से भी काफी आराम मिलता है।

मुंह से बदबू के लिए
अधिकतर लोगों को शिकायत रहती है कि वह जितना मर्जी दातुन कर लें या कितनी भी दांतों की साफ-सफाई कर लें लेकिर उनके मुंह से बदबू नहीं जाती। ऐसे लोगों के लिए लौंगे बहुत ही फायदेमंद है। 40 से 45 दिनों तक रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
चहरे के दाग-धब्बों या फिर सांवली त्वचा को निखारने के लिए भी लौंग फायदेमंद है। लौंग के पाउडर को किसी फेसपैक या फिर बेसन के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें सिर्फ लौंग का पाउडर कभी चेहरे पर ना लगाए। क्योंकि यह बहुत गर्म होता है, जिससे चेहरे पर रिएक्शन होने के चांस रहते हैं।


बाल होते हैं घने
जिन लोगों के बाल अक्सर झड़ते हैं या फिर सूखे-सूखे से रहते हैं वह लोग लौंग से बना कंडीश्नर इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर लौंग को थोड़े से पानी में गर्म कर उससे बाल धोएं जा सकते हैं। इससे बाल घने और मजबूत होते हैं।

गठिया रोग
गठिया के रोगियों के लिए लौंग का तेल काफी असरदार होता है। दर्द वाली जगह पर लौंग के तेल से हल्की मालिश करने पर काफी आराम मिलता है। क्योंकि लौंग में काफी मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स पाया जाता है। जो ​काफी फायदेमंद होता है।

तनाव से छुटकारा
अक्सर लोग तनाव होने पर सिगरेट, शराब जैसी नुकसानदेह चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे शायद उन्हें पल भर के लिए आराम तो मिल जाता है लेकिन जीवन संकट में पड़ जाता है। ऐसे में तनाव के वक्त लौंग का सेवन बहुत असरदार होता है।

खाने में लौंग
सब्जी, दाल, प्लाओ या फिर किसी अन्य व्यंजन में सिर्फ 2 लौंग डालने से उसका स्वाद ही लाजवाब हो जाता है। जिससे कि यह स्वाद और हमारी सेहते दोनों के​ लिए असरदार होता है।

Thursday, July 7, 2016

जानिए, करेले को क्यों कहा जाता है धरती का अमृत


करेला एक ऐसी सब्जी है जो स्वाद में कड़वी तो जरूर होती है लेकिन हमारे शरीर के लिए रामबाड़ साबित हुई है। करेले का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों की जीभ कड़वी होने लगती है। जिसके चलते लोग इसे अपनी डाइट में जोड़ने से बचते हैं। खासतौर से बच्चे। लेकिन अगर हम इस कड़वे करेले के फायदे गिनने बैठ शायद ही कोई गिना पाए। आयुर्वेदिक के साथ-साथ एलोपेथी ने भी करेले के फायदों का लोहा माना है।  आइए आज हम आपको बताते हैं कि करेले के या फिर करेले के जूस पीने के  क्या फायदे हैं।


- करेले का प्रयोग कई तरह की दवाईयों में किया जाता है।
- खाली पेट करेले का जूस पीने से पाचन तंत्र संबंधी सभी बिमारियां दूर होती हैं।
- अगर किसी को भूख नहीं लगती तो खाली पेट करेले का जूस भूख बढ़ाने में भी मदद करता है। 
- रोज सुबह करेले का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
- शुगर के मरीज अगर 3 दिन तक खाली पेट करेले का जूस पीएं तो काफी हद तक बीमारी को नियंत्रण में किया जा सकता है।
- करेले के बीजों में भी पॉलीपेप्टाइड-पी होता है जो कि इन्सुलिन को काम में लेकर डायबेटिक्स में शुगर लेवल को कम करता है
- करेले का जूस कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं में ग्लूकोस का पाचन रोक देता है, जिससे कैंसर को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
- करेले का जूस चेहरे के दाग-धब्बे भी हटाता है।
- रोज करले का जूस पीने से हमारा लीवर मजबूत होता है और चेहरे पर चमक आती है।
- करेले में बीटा- कैरोटीन और विटामिन ए की अधिकता होती है जो हमारी आखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
- करेले का जूस हमारे खून में से जहरीले तत्वों को निकालता है, जिससे हमारा ब्लड साफ होता है।
- करेला का जूस या सब्जी गैस, अपच और दमा जैसी बिमारियों को काबू में करता है।
- 3 से 6 महीने तक एक कप करेले के जूस में नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से सोराइसिस के लक्षण दूर होते हैं।
- उल्टी-दस्त या हैजा होने पर करेले के जूस में थोड़ा सा पानी और काला नमक मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है।

Tuesday, July 5, 2016

देश का 'भविष्य' खराब कर रहा है फास्ट फूड

आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड को लोगों की पहली पसंद कहें या मजबूरी, दोनों ही स्थितियों में यह जानलेवा है। आजकल अभिभावक खासतौर से बच्चों को स्कूल भेजते वक्त समय की कमी को आड़ बनाते हुए उन्हें फास्ट फूड देकर चलता कर देते हैं। जबकि परिजनों की इस लापरवाही का अंजाम बच्चें भुगतते हैं। आज स्थिति यह हो गई हो है कि हमारे देश में 5 साल की छोटी उम्र से ही बच्चों के पाचन तंत्र में दिक्कतें आने लगी हैं। जो उम्र बढ़ने के साथ लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में खराब डाइट के चलते 20 साल की उम्र तक आते-आते बच्चों का पाचन तंत्र पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रहा हैं।


देश के प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स द्वारा कराए गए सर्वे में पता चला है कि 6 से 17 साल तक की उम्र के बच्चें कई तरह से रोगी हैं। सरकारी स्कूल के बच्चों की अपेक्षा प्राईवेट स्कूल के बच्चों को फास्ट फूड की ज्यादा लत होती है। सर्वे के मुताबिक प्राईवेट स्कूलों में पड़ने वाले 35 फीसदी बच्चें बिमारियां से पीड़ित हैं। केरल के कोच्चि शहर में सीबीएसई बोर्ड के 6 से 17 साल की उम्र के 7,202 बच्चें ऐसे हैं जिन्हें काफी गंभीर बिमारियां हैं। सर्वे बताता है कि शहरी इलाकों में 6 फीसदी छात्र मोटापे के शिकार हैं, 12 फीसदी ओवरवेट हैं और 17.2 फीसदी अंडरवेट हैं। यह सर्वे वर्ष 2015 का है।


जब इन 7,202 बच्चों में से 4,799 बच्चों का ब्लड प्रेसर लेवल चेक किया गया तो बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। 7,202 बच्चों में से 15.1 फीसदी बच्चे ऐसे हैं जिनका ब्लड प्रेसर हाई है। जबकि 15.1 फीसदी बच्चें ऐसे हैं जो हाई ब्ल्डप्रेसर की कगार पर हैं। वहीं, एम्स द्वारा 2005 में किए सर्वे में हर कक्षा में सिर्फ 2 छात्र मोटे और 6 छात्र ओवरवेट पाए गए थे। जबकि बीते 10 सालों में आज यह संख्या दोगुनी हो गई है।

इन बिमारियों से पीड़ित हैं बच्चें

आजकल 10 साल से 18 साल के बीच कई बच्चें ऐसे हैं जिन्हें माइग्रेन, पथरी, हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर, शुगर, सिर दर्द, पेट दर्द, आखें कमजोर जैसी गंभीर बिमारियां हैं। इतना ही नहीं ज्यादा आॅयली और मिर्च मसाला खाने के चलते बच्चें बवासीर जैसी खतरनाक बिमारी से भी पीड़ित हैं।



क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?


हेल्थ एक्सपर्टों का कहना है कि सिर्फ पौष्टिक आहार के अभाव के चलते आज बच्चों की यह दुर्दशा हो रही है। आजकल परिजन फास्ट फूड को बच्चों की पसंद मानकर और उनकी पलभर की खुशी के लिए उन्हें फास्ट फूड के दलदल में धकेल देते हैं। जब बच्चा फास्ट फूड का सेवन अधिक करने लगता है तो उसे घर का खाना फीका और बेस्वाद लगने लगता है। जबकि 18 साल की उम्र तक बच्चों को फास्ट फूड के बजाय ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन, विटामिन और अच्छी डाइट की जरूरत होती है।



क्या होती है अच्छी डाइट ?

एक्सपर्टों कहते हैं बच्चों के दैनिक आहार में रोटी, 2 टाइम दाल, हरी सब्जियां 2 ग्लास दूध, 1 कटोरी दही, सलाद,  मौसमी फल, स्प्राउट्स, जूस होना अनिवार्य है। एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि बच्चों का भविष्य स्वस्थ और उज्जवल बनाने के लिए हमें बच्चों का मन फास्ट फूड से हटाना चाहिए और उन्हें हेल्थी चीजों की ओर आकर्षित करना चाहिए।

Monday, July 4, 2016

​गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है जीका वायरस

विदेशों में जीका वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारतीय यूनियन हेल्थ मिनीस्ट्री ने भी इसके खतरे पर हरी झंडी दिखा दी है। जीका वायरस को लेकर मंत्रालय से आए ताजे अपडेट में कहा गया है कि वैसे तो हर वर्ग के लिए लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए जीका सबसे ज्यादा खतरनाक है।

इससे ना सिर्फ शिशु अविकसित दिमाग लिए पैदा होता है बल्कि इससे शिशु की मौत होने की भी संभावना रहती है। जीका वायरस के चलते लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 2 महीने के शिशु के गर्भ में मरने का ताजा मामला सामने आया है। अब तक यह वासरस 38 देशों में फैल चुका है।



 भारत में जीका


वैज्ञानिकों का कहना है कि जीका वायरस भारत में भी अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि अभी तक भारत में इसका कोई मामला नहीं देखा गया है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलत भारत उन 5 देशों की लिस्ट में शामिल ​है जहां जीका वायरस से लड़ने के लिए टीके विकसित करने की परियोजनाएं चालू हैं।


जीका वायरस को लेकर वैज्ञानिकों ने इसलिए भी भारत को संवेदनशील बताया है क्योंकि भारत में डेंगू मच्छरों का बहुत आतंक है और यह वायरस भी मच्छरों के द्वारा ही फैलता है। हालांकि इसकी चपेट में आने का सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को है। ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं या होने जा रहीं हैं तो अपनी सुविधा व सुरक्षा के लिए इन बातों का विशेष ध्यान दें—



गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान


- अपने आस-पास खासतौर पर सफाई रखें

- जहां पानी जमा हो रहा हो वहां कीटनाशक ​छिड़काव करें
- खान-पान पर विशेष ध्यान दें
-  हल्के रंग के कपड़ें पहनें
- अपने स्वास्थ्य को लेकर बीच-बीच में डॉक्टर से बात करते रहें
- किसी भी तरह के मच्छर से कटने से बचें
-  खूब पानी पीएं
- अधिक यात्रा ना करें
-  बिस्तर पर मच्छरदानी और बाहर निकलते समय शरीर पर क्रीम रेपलेंट लगाएं

जीका वायरस के लक्षण


जीका वायरस को पहचानने के कई लक्षण है। जिनमें से अगर 2 लक्षण भी किसी व्यक्ति को खुद में महसूस हो तो वह तुरंत चिकित्सक परामर्श लें। खासतौर से गर्भवती महिलाएं। क्योंकि इसे नजरअंदाज करने पर आप अपने शिशु को खो सकतीं हैं।

- जोड़ों में दर्द
- आंखें लाल होना
- चिड़चिड़ापन
-  बेचैनी
-  उल्टी
-  आमतौर पर बुखार
-  आखों के पीछे दर्द
- स्किन रैसेज



शिशु पर ये होगा असर
जीका वायरस गर्भवतियों के लिए खतरनाक है। इसके काटने से माइक्रोसेफैली (Microcephaly), न्यूरोलॉजिकल (Neurological) समस्याएं हो जाती हैं। जिसके चलते ऐसी महिलाओं के शिशु आमतौर पर असामान्य देखें गए हैं। जन्म के दौरान से ही ऐसे शिशुओं के सिर बड़ें और कमजोर होते हैं।




  

Tuesday, June 28, 2016

क्या आप भी गर्मियों में डल स्किन से परेशान हैं?

आज के समय में हर किसी की भागदौड़ भरी जिंदगी है। फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की। बावजूद इसके हर लड़की चाहती है कि वह हमेशा चमकती-दमकती और फ्रैश दिखें। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे बरकरार रखना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। अधिकतर लड़कियों की प्रॉब्लम होती है कि गर्मियों के मौसम में अगर वह कोई ब्रैंडिड क्रीम भी लगा लें तब भी उनके पिम्पल निकल जाते हैं।


जबकि कुछ लड़कियों को एलर्जी की शिकायत होती है। हालांकि अगर लड़कियां घरेलू नुस्खों से अपनी त्वचा को निखारने के लिए सिर्फ 15 से 20 मिनट भी निकालें तो तो ना सिर्फ उनका चेहरो हमेशा खिला हुआ रहेगा बल्कि उन्हें किसी कॉस्मेटिक क्रीम की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अब पक्का आपके जहन ये प्रश्न उठ रहा होगा कि कैसे? तो आइए हम आपको बताते हैं कि इतने कम समय में आप खुद को कैसे खिलाखिला रख सकते हैं।

सुबह खाली पेट पानी पीएं


सुबह उठकर अक्सर लोग पहले फ्रैश होते हैं, फिर दांत साफ करते हैं और सीधा चाय पीकर ही सांस लेते हैं।जबकि यह तरीका बहुत गलत है। सुबह उठते ही सबसे पहले हमें बासी मुंह 3 से 4 ग्लास पानी पीना चाहिए। इससे ना सिर्फ हम बाहरी रूप से बल्कि अंदर से भी आप स्वस्थ रहते हैं। अगर संभव हो तो पानी में कुछ मात्रा शहद की मिला लें। एक म​हीने में ही रिजल्ट आपके सामने होगा।


बेसन और नींबू का मिश्रण



बेसन औ नींबू का मिश्रण चेहरे के लिए रामबाण माना जाता है। इससे ना सिर्फ चेहरे के दाग धब्बे मिटते हैं बल्कि चेहरे पर काफी चमक भी आती है। खास बात यह है कि इस मिश्रण को बनना काफी आसान है। आखों के पास के एरिया को छोड़ इस मिश्रण को पूरे चेहरे (चाहे तो गर्दन या हाथों पर भी) लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। अच्छे ​रिजल्ट के लिए ऐसा हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार करना चाहिए।


चंदन और हल्दी का मिश्रण



हल्दी की गाठ और चंदन की लकड़ी को आपस में ​​घिसकर लगाने से चेहरे के सारे धब्बे दूर हो जाते हैं। बड़ी बात यह है कि इस मिश्रण को लगाने के चेहरे पर सदाबहार चमक रहती है। इसके अलावा चंदन की लकड़ी को दूध में मिलाकर लगाना भी काफी असरदार साबित होता है। यह मिश्रण तैलीय त्वचा के लिए सबसे बेहतर उपाय है।

टमाटर और नींबू की जोड़ी


टमाटर और नींबू की जोड़ी घर-घर में प्रसिद्ध है। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। टमाटर में दस-बारह बूंदे नींबू की मिलाएं और इस मिश्रण को दाग-धब्बों के उपर लगाएं। यकीनन सिर्फ 1 महीने में ही इसका जबरदस्त रिजल्ट आपको हैरान कर देगा। साथ ही गर्मियों में दिन में कम से कम तीन बार नींबू पानी पिएं, कुछ ही हफ्तों में चेहरा चमकने लगेगा।