क्या आप भी गर्मियों में डल स्किन से परेशान हैं?

मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन हर लड़की चाहती है कि वह हमेशा चमकती-दमकती और फ्रैश दिखें। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे बरकरार रखना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है।लेकिन आज हम आपको बताएंगे हैं कि आप कैसे खुद को हमेशा खिलाखिला रख सकती हैं।

अबॉर्शन कराना मतलब डिप्रेशन को न्यौता देना

अबॉर्शन के बाद डिप्रेशन होना शायद यह बात आपको थोड़ा अजीब जरूर लगे। लेकिन सच यह है कि अबॉर्शन और डिप्रेशन का बहुत गहरा संबंध है। अॅर्बाशन कराने के बाद अधिकतर महिलाएं डिप्रेशन और...

अस्थमा के मरीज हैं तो बारिश से रहे सावधान, जानिए क्यों?

मानसून आने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। लेकिन इस मानसून की शुरुआती बारिश में भीगना अस्थमा के मरीजों के लिए अभिश्राप साबित हो सकता है। ऐसे मौसम में अस्थमा के मरीज इन उपायों को अपनाकर स्वस्थ रह सकते हैं।

देश का भविष्य खराब कर रहा है फास्ट फूड

आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड को लोगों की पहली पसंद कहें या मजबूरी, दोनों ही स्थितियों में यह जानलेवा है। आप यह जानकर हैरान होंगे कि फास्ट फूड हमारे देश का 'भविष्य' खराब कर रहा है।

बालों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने और रफ होने जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर हकीकत देखी जाए तो अपनी इस समस्या के लिए कहीं ना कहीं हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं।

Showing posts with label #dryface. Show all posts
Showing posts with label #dryface. Show all posts

Friday, July 22, 2016

स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए अपनाएं प्रोटीओमेगा

त्वचा हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग होता है। जिसे सुंदर और चमकदार बनाने के लिए अक्सर लोग प्रोटीन लेने के बजाय कैमिकल युक्त पदार्थों या सप्लीमेंट को अपनाते हैं। जिसके चलते हमें त्वचा में दाग धब्बे और एलर्जी होने की शिकायतें रहती हैं।

वैसे तो शरीर के​ किसी भी अंग लेकिन खासतौर से त्वचा को हेल्थी और चमकदार बनाने के लिए हमें सिर्फ प्रोटीन और पोषण तत्वों का प्रयोग करना चाहिए। जिसकी पूर्ति ना तो कैमिकल क्रीम कर सकती है और ना ही दवाईयां। इसके लिए हमें जरूरत होती है कि हम अपने आहार में प्रोटीन को विशेष रूप से प्राथमिकता दें। प्रोटीओमेगा प्रोटीन और ओमेगा-3, 6 के मिश्रण से बना एक ऐसा सप्लीमेंट है जो ना सिर्फ हमें आंतरिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि हमारी बाहरी त्वचा में एक नया निखार लाकर हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

स्किन के लिए जरूरी है ओमेगा-3
आप चाहे कितने भी महंगे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल कर लें, जब तक आप अपने आहार में ओमेगा यानि कि फैटी एसिड को शामिल नहीं करेंगे तब तक आपका दमकती हुई त्वचा पाने का सपना पूरा नहीं हो सकता है।

प्रोटीओमेगा के नियमित इस्तेमाल से हमारी त्वचा अंदर से हील होती है। यह सप्लीमेंट हमारी रफ हुई त्वचा की परतों को एक एक करके रिपेयर करता है और उसके बाद ऊपरी स्किन को स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा प्रोटीओमेगा के निम्नलिखित फायदे भी हैं—

- यह रूखी और आॅयली दोनों तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है।
- इसके इस्तेमाल से उम्ररोधी त्वचा में नयापन आता है।
- यह तनाव को कम करता है। जिसका हमारी त्वचा से सीधा संबंध है।
- यह त्वचा को मुलायम, कोमल और सुंदर बनाता है। 

Tuesday, June 28, 2016

क्या आप भी गर्मियों में डल स्किन से परेशान हैं?

आज के समय में हर किसी की भागदौड़ भरी जिंदगी है। फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की। बावजूद इसके हर लड़की चाहती है कि वह हमेशा चमकती-दमकती और फ्रैश दिखें। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे बरकरार रखना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। अधिकतर लड़कियों की प्रॉब्लम होती है कि गर्मियों के मौसम में अगर वह कोई ब्रैंडिड क्रीम भी लगा लें तब भी उनके पिम्पल निकल जाते हैं।


जबकि कुछ लड़कियों को एलर्जी की शिकायत होती है। हालांकि अगर लड़कियां घरेलू नुस्खों से अपनी त्वचा को निखारने के लिए सिर्फ 15 से 20 मिनट भी निकालें तो तो ना सिर्फ उनका चेहरो हमेशा खिला हुआ रहेगा बल्कि उन्हें किसी कॉस्मेटिक क्रीम की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अब पक्का आपके जहन ये प्रश्न उठ रहा होगा कि कैसे? तो आइए हम आपको बताते हैं कि इतने कम समय में आप खुद को कैसे खिलाखिला रख सकते हैं।

सुबह खाली पेट पानी पीएं


सुबह उठकर अक्सर लोग पहले फ्रैश होते हैं, फिर दांत साफ करते हैं और सीधा चाय पीकर ही सांस लेते हैं।जबकि यह तरीका बहुत गलत है। सुबह उठते ही सबसे पहले हमें बासी मुंह 3 से 4 ग्लास पानी पीना चाहिए। इससे ना सिर्फ हम बाहरी रूप से बल्कि अंदर से भी आप स्वस्थ रहते हैं। अगर संभव हो तो पानी में कुछ मात्रा शहद की मिला लें। एक म​हीने में ही रिजल्ट आपके सामने होगा।


बेसन और नींबू का मिश्रण



बेसन औ नींबू का मिश्रण चेहरे के लिए रामबाण माना जाता है। इससे ना सिर्फ चेहरे के दाग धब्बे मिटते हैं बल्कि चेहरे पर काफी चमक भी आती है। खास बात यह है कि इस मिश्रण को बनना काफी आसान है। आखों के पास के एरिया को छोड़ इस मिश्रण को पूरे चेहरे (चाहे तो गर्दन या हाथों पर भी) लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। अच्छे ​रिजल्ट के लिए ऐसा हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार करना चाहिए।


चंदन और हल्दी का मिश्रण



हल्दी की गाठ और चंदन की लकड़ी को आपस में ​​घिसकर लगाने से चेहरे के सारे धब्बे दूर हो जाते हैं। बड़ी बात यह है कि इस मिश्रण को लगाने के चेहरे पर सदाबहार चमक रहती है। इसके अलावा चंदन की लकड़ी को दूध में मिलाकर लगाना भी काफी असरदार साबित होता है। यह मिश्रण तैलीय त्वचा के लिए सबसे बेहतर उपाय है।

टमाटर और नींबू की जोड़ी


टमाटर और नींबू की जोड़ी घर-घर में प्रसिद्ध है। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। टमाटर में दस-बारह बूंदे नींबू की मिलाएं और इस मिश्रण को दाग-धब्बों के उपर लगाएं। यकीनन सिर्फ 1 महीने में ही इसका जबरदस्त रिजल्ट आपको हैरान कर देगा। साथ ही गर्मियों में दिन में कम से कम तीन बार नींबू पानी पिएं, कुछ ही हफ्तों में चेहरा चमकने लगेगा।