क्या आप भी गर्मियों में डल स्किन से परेशान हैं?

मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन हर लड़की चाहती है कि वह हमेशा चमकती-दमकती और फ्रैश दिखें। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे बरकरार रखना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है।लेकिन आज हम आपको बताएंगे हैं कि आप कैसे खुद को हमेशा खिलाखिला रख सकती हैं।

अबॉर्शन कराना मतलब डिप्रेशन को न्यौता देना

अबॉर्शन के बाद डिप्रेशन होना शायद यह बात आपको थोड़ा अजीब जरूर लगे। लेकिन सच यह है कि अबॉर्शन और डिप्रेशन का बहुत गहरा संबंध है। अॅर्बाशन कराने के बाद अधिकतर महिलाएं डिप्रेशन और...

अस्थमा के मरीज हैं तो बारिश से रहे सावधान, जानिए क्यों?

मानसून आने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। लेकिन इस मानसून की शुरुआती बारिश में भीगना अस्थमा के मरीजों के लिए अभिश्राप साबित हो सकता है। ऐसे मौसम में अस्थमा के मरीज इन उपायों को अपनाकर स्वस्थ रह सकते हैं।

देश का भविष्य खराब कर रहा है फास्ट फूड

आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड को लोगों की पहली पसंद कहें या मजबूरी, दोनों ही स्थितियों में यह जानलेवा है। आप यह जानकर हैरान होंगे कि फास्ट फूड हमारे देश का 'भविष्य' खराब कर रहा है।

बालों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने और रफ होने जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर हकीकत देखी जाए तो अपनी इस समस्या के लिए कहीं ना कहीं हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं।

Showing posts with label #health benefits. Show all posts
Showing posts with label #health benefits. Show all posts

Friday, July 22, 2016

प्रोटीओमेगा में छिपे हैं बालों की खूबसूरती के रहस्य

अगर हम किसी चीज को बाहरी रूप से सही करने के बजाय उसे आतंरिक रूप से सही करें तो लंबे समय तक फायदेमंद साबित होता है। कुछ इसी तरह से हमारे बाल भी होते हैं। आजकल लोग अपने झड़ते और रफ बालों को सुधारने के लिए कलरिंग, स्ट्रेटनिंग या फिर रिबॉडिंग जैसे कैमिकलों  का प्रयोग करते हैं। हालांकि इससे हमारे बाल कुछ समय के लिए तो सही हो जाते हैं लेकिन इसका खामियाजा हमें भविष्य में भुगतना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हम इन सब चीजों में समय नष्ट ना करके अपने बालों को प्रोटीन के माध्यम से स्वस्थ और घने बनाएं।


बालों को स्वस्थ और लंबे बनाने के लिए प्रोटीओमेगा सबसे कारगार सप्लीमेंट है। प्रोटीन, ओमेगा—3 और 6 के साथ साथ फाइबर, फैट और कॉर्बोहाईड्रेट से बना प्रोटीओमेगा मिश्रण कई लैबों में जांच के बाद बालों के लिए रामबाण साबित हुआ है। आज के भागदौड़ भरे समय में अगर आप अपने बालों को समय नहीं दे पा रहे हैं और अच्छे बालों की चाहत रखते हैं तो प्रोटीओमेगा सप्लीमेंट आपके लिए है।


क्यों फायदेमंद है प्रोटीओमेगा
प्रोटीओमेगा यानि कि प्रोटीन और ओमेगा का मिश्रण। ओमेगा एक ऐसा जरूरी फैट है जो हमारे बालों को आंतरिक रूप से हेल्थी बनाता है। हमारा रोजाना का आहार फैटी एसिड का निर्माण नहीं कर पाता है। जिससे हमारे बाल कमजोर और रफ होने लगते हैं। ऐसे में हमें ओमेगा का सेवन अलग से करना पड़ता है। प्रोटीओमेगा में ओमेगा 3 और 6 प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से हमारा ब्लड शुगर लेवल, कोलेस्ट्राल, इम्यून सिस्टम तो सामान्य रहता ही है साथ ही यह हमारे मेटाबालिज्म को भी बढ़ाता है। इतना ही नहीं प्रोटीओमेगा सप्लीमेंट के सेवन से बालों में नमी बरकरार रहती है। जिससे हमारे बाल हमेशा के लिए खिलखिलाने लगते हैं। प्रोटीओमेगा के अंदर बालों को स्वस्थ रखने की पूरी रणनीति तैयार होती है। इसे किसी भी तरलीय पदार्थ जैसे पानी, दूध या शेक्स के साथ स्मूथी के तौर पर लिया जा सकता है।

इसी तरह के अन्य हेल्थ टिप्स जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य का मंत्र है प्रोटीओमेगा

अच्छे स्वास्थ्य को दुनिया की सबसे बड़ी दौलत कहा जाता है। क्योंकि जब तक व्यक्ति स्वस्थ नहीं है उसके लिए कुबेर का खजाना भी कूड़े के ढ़ेर के बराबर है। दुनिया की कोई भी चीज हाथ से निकल जाएं तो उसे दोबारा वापस पाया जा सकता है। लेकिन एक बार स्वास्थ्य आपके काबू से बाहर हो गया तो उसे संतुलित कर पाना बहुत कठिन होता है।

आज का आहार
आज चाहे बच्चा हो, युवा हो या फिर वृद्ध हो, व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते किसी के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अक्सर लोग ना तो सही समय पर खाना खा पाते हैं और ना ही अपने आहार में जरूरी पोषण तत्वों का सेवन कर पाते हैं। जिसके अभाव में व्यक्ति बीमारियों की गिरफ्त में आ जाता है और मोटापा बढ़ना तो आम बात है। ऐसे में हर किसी के जहन में यही सवाल आता है कि इतने बिजी लाइफस्टाइल के बावजूद आखिर हम खुद को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर हमारा खानपान जिम्मेदार है।

क्या है प्रोटीओमेगा
जिस तरह हमें हमारे शरीर को पानी और आहार की जरूरत होती है उसी तरह हमारे शरीर को प्रोटीन और ओमेगा की भी जरूरत होती है। ओमेगा यानि कि ऐसा फैटी एसिड जो हमारे शरीर में हॉर्मोंस के निर्माण के साथ-साथ हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रखता है।

प्रोटीओमेगा में वह सभी पोषण तत्व मौजूद है जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। प्रोटीओमेगा को पानी, दूध या फिर किसी भी तरलीय पदार्थ के साथ मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है। प्रोटीओमेगा की खासियत यह है कि यह जितना फायदेमंद है उतना ही स्वादिष्ट भी है।


प्रोटीओमेगा या ओमेगा-3 के फायदे
प्रोटीओमेगा में ओमेगा-3 और 6 प्रचुर मात्रा में पर्याप्त है। इसका नियमित सेवन करने से रक्त में वसा या ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर नियंत्रित होता है। हदय रोग, जोडों में दर्द, शरीर का दर्द, गठिया, जकड़न और डायबिटीज का स्तर 50 फीसदी तक कम हो जाता है। साथ ही अन्य कैमिकल शेक्स की तुलना में प्रोटीओमेगा के सेवन से इम्यून सिस्टम सामान्य रहता है और मेटाबालिज्म बढ़ता है।

ओमेगा-3 ना लेने से नुकसान
ओमेगा-3 का सेवन ना करने वाले लोगों में अधिक वजन और कम वजन की शिकायतें होना तो सामान्य बात है। साथ ही इसके अभाव में पाचन तंत्र में गड़बड़ी, अवशोषण में कमी, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, उच्च कॉलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, सूजन, आंत्र रोग, अल्जाइमर जैसे रोगों का खतरा भी बना रहता है।

इसी तरह के अन्य हेल्थ टिप्स जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।

Sunday, July 17, 2016

​नियमित सेक्स करने से महिलाओं को होते हैं ये 10 फायदे


आज हम चाहे कितना भी चीख-चीख कर कह लें कि हम 21वीं सदी के आधुनिक लोग हैं। लेकिन हमारा समाज आज भी रूढ़िवादी परम्पराओं का ही अनुसरण करता है। अब आप सेक्स के मुद्दे को ही देख लीजिए। भारतीय लोग इस मुद्दे पर बात करने से आज भी खासे कतराते हैं। हमारे देश में खुलेआम सेक्स पर बात करने को बेशर्मी कहा जाता है। जो हमारे देश के पिछड़ेपन का सूचक है। जबकि सच यह है सेक्स करने से ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी कई तरह की बीमारियों से मुक्त होती है। उन्हें शारीरिक सुख के साथ-साथ मानसिक सुख भी मिलता है।


काम की बात
आज हम आपको बताएंगे कि हमने उपर सेक्स शिक्षा को भारत में भी अनिवार्य करने की बात क्यों कही है।। क्या आप जानते हैं सेक्स करने के क्या फायदे हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि नियमित रूप से सेक्स करने के क्या फायदे होते हैं। खासतौर से महिलाओं के लिए।

1- नियमित रूप से सेक्स करने वाली महिलाएं तनाव मुक्त रहती हैं।
2- सेक्स करने से महिलाओं में अतिरिक्त कैलोरी घटती है।
3- सेक्स करने से महिलाओं को काफी खुशी होती है। जो उनको लगभग हमेशा स्वस्थ रखती है।
4- सेक्स करने से दिगाम में एक अलग तरह का हॉर्मोन पैदा होता है। जिससे महिलाओं के चेहरे पर निखार आता है। साथ ही उनका पूरा शरीर भी दमक उठता है।
5- सेक्स करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता गहरा होता है और उनके बीच एक दूसरे के लिए विश्वास बढ़ता है।
6- सेक्स करने के बाद महिलाओं में सकारात्मक विचार आते हैं। नियमित रूप से सेक्स खासतौर से उन महिलाओं के लिए अधिक फायदेमंद है जो नकारात्मक विचारों वाली हैं।
7- एक रिसर्च के मुताबिक नियमित रूप से सेक्स करने से प्रतिरक्षा प्रणाली में काफी मजबूती आती है। जिससे ऐसा युगल कम बीमार पड़ता है।
8- सेक्स करने के बाद अच्छी नींद आती है।
9- नियमित सेक्स करने से महिलाएं अधिक ऊर्जावान महसूस करती है।
10- हफ्ते में 2 बार सेक्स करने वालों को हार्ट अटैक, डिप्रेशन और कैंसर का कम खतरा रहता है। महिलाओं को ब्रेस्ट और ओवेरी कैंसर होने के चांस भी कम हो जाते हैं।

Saturday, July 16, 2016

इन 5 टिप्स को अपनाकर सामान्य जुकाम-बुखार को कहें 'Bye'


इन दिनों चल रहे बारिश और मानसून के मौसम में सामान्य बुखार और जुकाम होना आम बात है। क्योंकि ऐसे मौसम में व्यक्ति का शरीर अन्य मौसमों की तुलना में थोड़ा नाजुक और कमजोर हो जाता है। जिससे हम जल्दी बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। ऐसे मौसम में जुकाम, बुखार, बार बार छींकें आना, खांसी होना, ठंड लगना, सिर दर्द होना और शरीर में भारीपन आना जैसे रोग बहुत जल्दी हो जाते हैं। 

हालांकि अगर हम एक हेल्थी डाइट और हल्के व्यायाम के माध्यम से इन सामान्य रोगों से बच सकते हैं। हम आपको ऐसे 5 घरेलू टिप्स बता रहे हैं जिनका सेवन करने से आप सामान्य सर्दी-बुखार से बहुत जल्दी आराम पा सकते हैं।

1) चिकन सूप- सर्दी जुकाम के समय में चिकन सूप को प्राकृतिक दवा माना जाता है। ठंड की वजह से बुखार या फिर जुकाम होने पर चिकन सूप पीने से तुरंत आराम मिलता है। यदि आप वेजिटेरियन हैं तो आप टमाटर या गाजर का सूप भी पी सकते हैं।

2) गर्म और मसाले वाला खाना- मिर्च वाला गर्मागर्म कोई भी खाना खाने से जुकाम-बुखार चुटकी भर में गायब हो जाता है। ऐसे में आपको जो भी डिश सबसे ज्यादा पसंद हो उसमें आप थोड़ा एक्सट्रा मसाला डाल के खा सकते हैं।

3) ग्रीन टी- ग्रीन टी सर्दी-जुकाम के मौसम में बहुत कामयब मानी जाती है। इसमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ग्रीन टी के​ नियमित सेवन करने से सामान्य जुकाम-बुखार, फ्लू के साथ ही इन्फेक्शन से भी बचा जा सकता है।

4) शहद- शहद को सर्दियों के मौसम में अमृत माना जाता है। यह सामान्य सर्दी-बुखार से पीड़ित लोगों के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही इसका सेवन स्वस्थ लोगों को भी करना चाहिए। जल्दी फायदे के लिए गुनगुने दूध में शहद को मिला कर लें।

5) लहसुन- सर्दी-बुखार को जल्द दूर भगाने के लिए लहसुन ऐसा घरेलू उपाय है जो लगभग सभी के घरों में उपलब्ध होता है। बुखार होने पर लहसुन का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में एंजाइम को बढ़ाता है।  

सावधान! युवाओं समेत 99% लोग हैं इस ​बीमारी के शिकार

नकारात्मकता मानव प्रकृति के लिए एक ऐसा अभिश्राप है जिसका दामन अगर वो एक बार थाम लें तो ना चाहते हुए भी कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है। यह भी सच है कि जब भी कोई व्यक्ति कुछ नकारात्मक सोचता है तो उसकी चेतना शक्ति को यह आभास होता है कि यह गलत है। बावजूद इसके नकारात्मक विचार मानव प्राणी पर हावी होते हैं। ऐसे व्यक्ति हर अच्छे काम में कुछ ना कुछ कमियां निकालने की कोशिश करते हैं। जिसके चलते एक ऐसी स्टेज आती है जब वह व्यक्ति कई तरह के रोगों से घिर जाता है।

क्यों आते हैं नकारात्मक विचार ?
आज के समय में इतनी प्रतिस्पर्धा हो गई है कि हर व्यक्ति खुद को श्रेष्ठ साबित करना चाहता है। खासतौर से युवा वर्ग। लेकिन जब तमाम जद्दोजहद के बावजूद ऐसा नहीं हो पाता तो वह सामने वाले से ईर्ष्या करने लगता है और यही से उसके जहन में नकारात्मक विचारों का उदय होता है।

जब नकारात्मक विचारों से व्यक्ति का मानसिक घड़ा भर जाता है तो वह कई तरह की बुरी चीजों से घिर जाता है। जैसे  दूसरों की बुराई करना, किसी के अच्छे काम को भी बुरा बताना, किसी को आगे बढ़ता हुआ देख घबराहट होना और सबके बारे में नकारात्मक बातें करने लगता है। जब यह सीमा भी पार हो जाती है तो व्यक्ति जानलेवा डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। मनोविज्ञान के मुताबिक आज के समय में 90 प्रतिशत युवा नकारात्मक सोच के शिकार हैं।

कैसे बचें इनसे ?
अगर देखा जाए तो मानव इस प्रकृति का सबसे शक्तिशाली जीव है और सबसे कमजोर भी। शक्तिशाली इसलिए है क्योंकि अगर मानव कुछ ठान ले तो वह उसे मुमकिन कर सकता है। क्योंकि उसके पास चेतना शक्ति है। और कमजोर इसलिए है क्योंकि अगर एक बार उसने अपने लिए कुछ गलत मान्यताएं बना ली या एक संकुचित घेरे में खुद को ढाल लिया तो वह खुद का ही शत्रु बन जाता है। इसलिए नकारात्मकता का अंत सकारात्मकता है। आइए आपको बताते हैं कि नकारात्मक सोच से किस तरह बचा जा सकता है।

- हमेशा सकारात्मक सोचें।
- सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है।
- बुरा और नेगेटिव सोचने वाले लोगों से हमेशा दूर रहें।
- जब भी कोई आपके बारे में गंदी सोच रखता है तो उसे नजरअंदाज करें और अपना बेस्ट दें।
- झूठे आडम्बरों और ढोंग पर विश्वास ना करें।
- अपने अतीत को कभी वर्तमान पर हावी ना होने दें।
- यह सोचिए कि इस संसार में इंसान के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
- अगर कोई आपके बारे में पीठ पीछे बुराई करता है तो उससे घबराइए मत। बल्कि उसे नजरअंदाज करें।

Friday, July 15, 2016

शराब पीने के ये चमत्कारिक फायदे हैरान कर देंगे आपको!


आज तक आपने पढ़ा और सुना होगा कि शराब पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शराब पीने से ना सिर्फ हमें शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी क्षति होती है। लेकिन शायद आप ये पढ़कर हैरान होंगे कि शराब पीना कई हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भीी होता है। जी हां, यह बात पढ़ने में थोड़ी अटपटी जरूर लग रही है, लेकिन यह हम नहीं बल्कि एक रिसर्च का कहना है। शराब पीने के फायदों पर हाल ही में हुई एक रिसर्च में कहा गया है कि रोज शराब पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

अब यहां ध्यान देने वाली बात यह कि शराब की कितनी मात्रा हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है? इसके जवाब में हम आपको बताना चाहेंगे कि हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में हुई रिसर्च में कहा गया है कि स्वस्थ शरीर के लिए शराब की मात्रा हमारे लिंग, उम्र, मौसम और शारीरिक ढांचे के साथ साथ इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम शराब खाली पेट ले रहे हैं या फिर कुछ खाकर ले रहे हैं। हालांकि फिर भी रिसर्च में साफ तौर पर कहा गया है कि महिलाओं के रोजाना 1 और पुरुषों के लिए 2 पैग पीना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं शराब पीने से हमे क्या लाभ होता है।


डिप्रेशन से छुटकारा
स्पेन के कई विश्वविद्यालयों में हुई रिसर्च में कहा गया है कि रोजाना शराब पीने से डिप्रेशन होने के खतरे को काफी कम करता है। इतना ही नहीं रिसर्च में यह भी कहा गया है कि सर्वे के दौरान देखा गया है कि जो महिला और पुरुष एक सप्ताह में 2 से 7 ग्लास शराब पीते हैं वह डिप्रेशन होने से खतरे से बिल्कुल बाहर है।

कोलोन कैंसर
अक्सर हम सुनते है कि ज्यादा शराब पीने और धूम्रपान करने से कोलोन (बड़ी आंत) कैंसर होता है। जबकि अमेरिका की लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में कहा गया है कि रेड वाइन पीने से कोलोन कैंसर होने की 50 प्रतिशत संभावना कम हो जाती है।

हार्ट अटैक से बचाव
अमेरिका के हॉवार्ड पब्लिक स्कूल द्वारा 'एन्नल्स आॅफ इंटरनल मेडिसिन' में छपे आॅर्टिकल में कहा गया है कि कभी कभार शराब पीने वालों को कभी शराब ना पीने वालों की तुलना में हार्ट अटैक आने के 30 प्रतिशत चांस कम होते हैं।

अच्छी नींद आना
रेड वाइन में पाया जाने वाला मेलाटोनिन सुकून की नींद लेने में मदद करता है। रात को सोने से पहले 1 पैग रेड वाइन लेने से अच्छी नींद आती है। यह महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद होती है।


वजन कम होना
नियमित रूप से शराब पीने से शरीर का अतिरिक्त वजन घटता है। दरअसल वाइन हमारे शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को नष्ट करती है। जिससे हम स्लिम और फिट फिगर पा सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर का खात्मा
लॉस एंजिलिस(अमेरिका) के विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना रेड वाइन (शराब) पीने से महिलाओं में होने वाले जानलेवा रोग ब्रेस्ट कैंसर का खात्मा होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेड वाइन से एस्ट्रोजन के स्तर को कम करता है। जिससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही रेड वाइन स्किन कैंसर से भी बचाती है।


चेहरे पर निखार आना
रोजाना सीमित मात्रा में रेड वाइन से चेहरे पर निखार आता है। रेड वाइन की कुछ बूंदों से चेहरे पर मालिश करने से चेहरा गुलाब की तरह दमक उठता है। इसके साथ ही जिन महिलाओं को बाल झड़ने की शिकायत होती है उनके लिए रेड वाइन का सेवन काफी फायदेमंद है। क्योंकि इससे ना सिर्फ बाल झड़ने कम होते हैं बल्कि बालों मे चमक भी आती है।

बढ़ती है याद्दाशत
शराब पीने से दिमाग तो तेज होता ही है साथ ही इससे याद्दाशत बढ़ती है। रेड वाइन में पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल तत्व दिमाग को अधिक विकसित करने में मदद करता है। साथ ही डेमेंटिया जैसी बीमारी से भी बचाता है।

Friday, July 8, 2016

​नियमित सेक्स करने से महिलाओं को होते हैं ये 10 फायदे


आज हम चाहे कितना भी चीख-चीख कर कह लें कि हम 21वीं सदी के आधुनिक लोग हैं। लेकिन हमारा समाज आज भी रूढ़िवादी परम्पराओं का ही अनुसरण करता है। अब आप सेक्स के मुद्दे को ही देख लीजिए। भारतीय लोग इस मुद्दे पर बात करने से आज भी खासे कतराते हैं। हमारे देश में खुलेआम सेक्स पर बात करने को बेशर्मी कहा जाता है। जो हमारे देश के पिछड़ेपन का सूचक है। जबकि सच यह है सेक्स करने से ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी कई तरह की बीमारियों से मुक्त होती है। उन्हें शारीरिक सुख के साथ-साथ मानसिक सुख भी मिलता है।


काम की बात
आज हम आपको बताएंगे कि हमने उपर सेक्स शिक्षा को भारत में भी अनिवार्य करने की बात क्यों कही है।। क्या आप जानते हैं सेक्स करने के क्या फायदे हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि नियमित रूप से सेक्स करने के क्या फायदे होते हैं। खासतौर से महिलाओं के लिए।

1- नियमित रूप से सेक्स करने वाली महिलाएं तनाव मुक्त रहती हैं।
2- सेक्स करने से महिलाओं में अतिरिक्त कैलोरी घटती है।
3- सेक्स करने से महिलाओं को काफी खुशी होती है। जो उनको लगभग हमेशा स्वस्थ रखती है।
4- सेक्स करने से दिगाम में एक अलग तरह का हॉर्मोन पैदा होता है। जिससे महिलाओं के चेहरे पर निखार आता है। साथ ही उनका पूरा शरीर भी दमक उठता है।
5- सेक्स करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता गहरा होता है और उनके बीच एक दूसरे के लिए विश्वास बढ़ता है।
6- सेक्स करने के बाद महिलाओं में सकारात्मक विचार आते हैं। नियमित रूप से सेक्स खासतौर से उन महिलाओं के लिए अधिक फायदेमंद है जो नकारात्मक विचारों वाली हैं।
7- एक रिसर्च के मुताबिक नियमित रूप से सेक्स करने से प्रतिरक्षा प्रणाली में काफी मजबूती आती है। जिससे ऐसा युगल कम बीमार पड़ता है।
8- सेक्स करने के बाद अच्छी नींद आती है।
10- हफ्ते में 2 बार सेक्स करने वालों को हार्ट अटैक, डिप्रेशन और कैंसर का कम खतरा रहता है। महिलाओं को ब्रेस्ट और ओवेरी कैंसर होने के चांस भी कम हो जाते हैं।